कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज करेगें प्रेस वार्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सोमवार 16 नवम्बर को कोटद्वार स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करेगें। सोमवार से प्रदेश अध्यक्ष चार दिवसीय जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेगें। जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को सुबह साढे दस बजे गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करेगें। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *