महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी तथा आपदा पर सरकार को असफल बताते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक कांग्रेस नेता मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा गांधी पार्क में प्रदर्शन के बाद नगर की मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चौघानपाटा में धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। दिनों दिन महंगाई बढ़ते जा रही है। जिसे रोकने में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पहुंच टू रहे। मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में पेट्रोल, डीजल के दाम सौ रूपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंचे। उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है। युवा अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। लेकिन भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों के माध्यम अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा मद के लिए बनाए गए जटिल नियमों के कारण प्रभावितों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव व नगर में आपदा के मानकों में भेदभाव किया जा रहा है। जनता 2022 में भाजपा को इसका जवाब देगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताबंर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, जिपं सदस्य देवेंद्र बिष्ट, जीवन सिंह, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भोज, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, हर्ष कनवाल, ष्णा लटवाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय, राजेंद्र बोरा, तारू तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडेय, पारितोष जोशी, किशन लाल, प्रमोद पवार, विनीत कुमार, सचिन आर्या, अमित बिष्ट, राधा बिष्ट, मदन डांगी, राजेश अधिकारी, तारा चंद्र जोशी, हाजी नूर अकरम खान, संजय दुर्गापाल, गीता बिष्ट, विपुल कार्की, नवीन कनवाल, सरस्वती आर्या, पूनम आर्या,विमला देवी, हंसा पांडे, माया गैड़ा, तारा, हेमा तिवारी, विनीता आर्या, गोपा नयाल, गीता मेहरा, दीपा साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *