शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

ऋषिकेश(। बेसिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सरकारी कार्यालय में घुसकर शिक्षा निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ अभद्रता और मारपीट लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। यदि जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेंगे तो कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े होंगे। कांग्रेस ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि भाजपा के विधायक और उनके समर्थकों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला किया जाना निंदनीय है। इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ती हैं। न्याय न मिलने की स्थिति में कांग्रेस को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने के संवैधानिक तरीके मौजूद हैं। हिंसा और दबाव की राजनीति किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को तुरंत दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में मनोज नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, अमित सैनी, आरिफ अली, मोहित कपरवान, आशिक अली, रेखा कांडपाल सती, रीता क्षेत्री, साहिल अली, संजीव भट्ट, राहुल आर्य, हर्षित उनियाल, विमल गोला, मनोज पाल, महिपाल रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *