महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। गैस, डीजल तथा पेट्रोल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद जनता से दूरी बना ली है। कौन कैसे घर चला रहा है इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं रह गया है। ईंधन बढ़ने से अन्य वस्तुएं भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं। उन्होंने स्कूटी व गैस सिलेंडर को माला भी पहनाई।
गुरुवार को महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग के टैक्सी स्टैंड के समीप प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है। ईंधन के दाम बढ़ने से अन्य वस्तुएं भी महंगी हो गईं हैं। जिसके कारण गरीब लोगों के घरों में चूल्हा जल पाना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग पहले से परेशान हैं। ऊपर से महंगाई ने उन्हें दिक्कत में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल सौ रुपये के पार हो गया है। डीजल के दाम भी प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। रसोई गैस का सिलिंडर एक हजार रुपये हो गया है। गांव तक पहुंचने में वह 12 से 14 सौ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, रंजीत दास, गीता रावल, विनोद पाठक, महेश पंत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, दिग्विजय जनौटी, गीतांजलि, अर्जुन भट्ट, कुंदन गिरी, गोविंद कठायत, प्रमोद जोशी, विनोद कुमार, नरेंद्र कठायत, प्रकाश आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *