गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। महिला दिवस पर रविवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला चौक पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान के आह्वान पर कांग्रेस नेत्री और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजकुमार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी पर गहरा रोष जताया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस महंगाई के खिलाफ एकजुट हों और काली साड़ी पहनकर और हाथों में बर्तन लेकर रैलियां निकालें। पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधे घरेलू बजट को बिगाड़ रही है और यह महंगाई पूरी तरह से ‘महिलाओं के खिलाफ’ है। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने भी इसे ‘जनता की खुली लूट’ बताया। उन्होंने कहा कि यह महंगाई आम आदमी की गाढ़ी कमाई पर सीधी चोट है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और महंगाई से मुक्ति के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व डीएवी कॉलेज अध्यक्ष महिपाल शाह, कांग्रेस नेता हितेश क्षेत्री, पीयूष जोशी, सुनील बांगा, भागेश्वरी देवी, माला देवी, खुशी, फरज़ाना, भूरी, अनीता, रीना, पुनीत कुमार, रंजीत कुमार, रेखा, राजेश, अनुज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *