रूद्रपुर पुलिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

ऋषिकेश। रुद्रपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर बुधवार को डोईवाला में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला तहसील पहुंचकर रुद्रपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रुद्रपुर में महिला नर्स का बलात्कार कर हत्या कर दी गई, जिसको लेकर बीते रोज प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में रुद्रपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें बर्बरतापूर्वक पीटा गया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई, जिससे ज्योति रौतेला और उनके साथियों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जो निंदनीय है। नगर कांग्रेस डोईवाला के अध्यक्ष करतार नेगी ने पुरुष पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर और महिला नर्स हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, शाजिद अली, शाकिर अली, आशीष राणा, रईश, महेंद्र भट्ट, अफसाना, राहुल खरोला, गंभीर जायड़ा, ताजेंद्र सिंह, चन्द्रप्रकाश काला, राजवीर खत्री, रश्मि देवराड़ी, अंशुल त्यागी, आरिफ अली, मोमिन, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *