श्रीदेव सुमन पार्क की बदहाली का आरोप लगा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। नवोदय नगर के लोगों ने श्रीदेवसुमन पार्क की बदहाल का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पांच महीने पहले पार्क के सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों खर्च किए गए, लेकिन पार्क का मुख्य गेट और झूले टूट चुके हैं। पार्क के चारों ओर गंद्गी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष का कहना है कि पार्क की स्थिति ठीक है। नवोदय नगर स्थित श्रीदेव सुमन पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य को करीब पांच महीने का समय हुआ है। रविवार को क्षेत्र के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्क की बदहाल स्थिति का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पार्क का मुख्य गेट टूट चुका है, झूले टूट चुके हैं, पार्क के चारों तरफ गंद्गी का अंबार है नालियां नहीं बनी हैं। नगर वासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्य पूर्ण नहीं हुए तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अतोल सिंह गुसाई और दिनेश चंद्र पांडे ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सुमन पार्क की अनदेखी की जा रही है। नगरपालिका द्वारा मुख्य मार्ग का नाला सफाई 3 महीने पहले आधी अधूरी की गई। पुलिया तोड़ी गई लेकिन आज तक पुलिया नहीं बनाई गई। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, कुंवर सिंह बिष्ट, प्रवीन रावत, जयदेव खत्री, एसपी जुयाल, अक्षय नागपाल, राजीव कठैत, सुमित, रंजीत सिंह, रोशन कुमार, प्रीतम सिंह, विनोद गिरी, धर्मेंद्र सिंह, नंदराम शर्मा, विपिन, राकेश मिश्रा ,छत्रपाल सिंह,जयकिशन न्यूली आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *