सजा के तौर पर कर्मचारियों के स्थानांतरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Spread the love

पिथौरागढ़। सजा के तौर पर पुलिस व अन्य कर्मियों का जिले में स्थानांतरण होने पर कांग्रेस ने असंतोष जताया है। सरकारी विभागों में घोटाले में संलिप्त कर्मचारियों, अधिकारियों का ट्रांसफर पिथौरागढ़ होने पर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने एक बयान जारी कर कहा कि पिथौरागढ़ जिले को सजा के तौर पर कर्मचारियों का स्थानांतरण जिला बना दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद होने के बावजूद शासन के आला अधिकारी सजा के तौर पर कर्मचारियों को पिथौरागढ़ भेज रहे हैं। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर तीन पुलिस कर्मियों के पांव टूने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। तीन पुलिस कर्मियों का पिथौरागढ़ स्थानांतरण होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिल रही है। एक महिला ने उत्पीड़न को लेकर जसपुर के कोतवाल की डीजीपी अशोक कुमार से शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी पुलिस कर्मी को पिथौरागढ़ भेजा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि कई विभागों में अधिकारी व कर्मचारी सजा के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो जनपद के हित में नहीं है। उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में सजायाफ्ता अधिकारियों को न भेजकर काम करने वाले अच्टे अधिकारियों को भेजने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *