तेलंगाना में शुरू हुआ कांग्रेस राज, रेवंत रेड्डी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सोनिया-खडग़े मंच पर

Spread the love

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना में कांग्रेस का राज शुरू हो गया है। आज सरकार का शपथ समारोह है, जिसमें सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे हैं। यहां रेवंत सिंह रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। साथ ही 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है।
शपथ ग्रहण समारोह में करीब एक लाख लोग पहुुंचे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 119 सीटों में से 64 पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा आठ और बीआरस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की है। कर्नाटक के बाद तेलंगाना ऐसा दूसरा राज्य है, जहां कांग्रेस अपने दम पर सरकार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *