उपचुनाव की जीत पर झूमी कांग्रेस, खूब हुई आतिशबाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बद्रीनाथ व मंगलौर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।
शनिवार को कार्यकत्र्ताओं ने कोटद्वार में बद्रीनाथ व मंगलौर सीट पर कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। कार्यकत्र्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। वक्ताओं ने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावें कर सत्ता तक पहुंची भारतीय जनता पार्टी को जनता ने उपचुनाव में जवाब दिया है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कहा कि संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, गोपाल सिंह गुसाईं, लक्ष्मी सिंह रावत, प्रदीप नेगी, सूरज प्रसाद कांति, गब्बर सिंह रावत, राजा आर्य, नईम अहमद, रंजना रावत, रश्मि पटवाल, सुधा असवाल, विमलेश नेगी, गोपाल सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *