कांग्रेस ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने हेमवती नंदन बहुगुणा के योगदान को याद किया। कहा कि समाज सेवा के लिए दिए गए बहुगुणा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मंगलवार को कांग्रेसियों ने बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धंजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने पूरे देश में राजनीतिक क्षितिज पर परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विषम भौगौलिक परिस्थिति वाले पर्वतीय अंचल के समग्र विकास की रूपरेखा खींच दी थी, जिसमें उन्होंने पर्वतीय अंचल संवर्ग व पर्वतीय विकास मंत्रालय, पर्वतीय संवर्ग की स्थापना कर दी थी, जो आगे चलकर पर्वतीय प्रदेश की मांग के रूप में तब्दील हो गई। इस मौके पर रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, पातीराम ध्यानी, प्रेम सिंह पयाल, वीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत, प्रदीप नेगी, भारत सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, मनवर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *