कांग्रेस ने याद किया स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का योगदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अगस्त क्रांति, अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर जिला कांगेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के योगदान को याद किया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आठ अगस्त 1942 को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक मुंबई ग्वालियर टैंक मैदान में की गई। जिसमें अंग्रेजो भारत छोड़ो, अगस्त क्रांति आंदोलन को मंजूरी दी गई। साथ ही 9 अगस्त 1942 को पूरे देश में महात्मा गांधी की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की घोषणा की गई। साथ ही करो या मरों व हम या तो स्वतंत्रता प्राप्त करेंगे या जाने देंगे का नारा भी दिया गया। बताया कि इसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बताया कि मुंबई सिटी कांग्रेस की सचिव अरूणा आसिफ अली ने ग्वालियां टैंक मैदान में तिरंगा लहराया था। कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए दिए गए सैनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, रंजना रावत, प्रदीप नेगी, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रेम सिंह पयाल, गोकुल सिंह नेगी, रणवीर सिंह रावत, विनोद रावत, लक्ष्मी चौहान, महावीर सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *