कांग्रेस ने महात्मा गांधी के योगदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेस ने उनके योगदान को याद किया। इस दौरान सदस्यों ने महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल व अन्य पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महात्मा गांधी ने समाज को बेहतर मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। लेकिन, आज केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर लड़वा रही है। कहा कि कांग्रेस जन समाज में प्रेम, भाईचारा फैलाने का कार्य करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, गुड्डू चौहान, धर्मपाल सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह खेतवाल, राम सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांती, नईम अहमद, दिलवर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *