कांग्रेस ने बाल दिवस पर प्रथम प्रधानमंत्री को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन, बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहे.., वंदे मातरम.., आदि नारे लगाते हुए नगर में पदयात्रा भी निकाली।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने जन कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि देश के लिए उनके दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वे बच्चों से भी प्रेम करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, प्रीति सिंह, विनीता भारती, रूपेन्द्र, बंटी भाटिया, सुधा असवाल, राकेश शर्मा, प्रवेश रावत, आशा कंडारी, पार्षद अनिल रावत, कविता मित्तल, सूरज प्रसाद कांति, राजा आर्य, गणेश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *