कांग्रेस ने महानायक को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदस्यों ने समाज हित में गढ़वाली के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में पहुंचकर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को वीर योद्धा व बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताया। कहा कि गढ़वाली के गढ़वाली सीज फायर जैसे निर्णय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में एक नई चेतना का संचार हुआ, जिससे आजादी का आंदोलन और तेज हो गया। इस मौके पर संजय मित्तल, प्रवीन रावत, विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रावत, रश्मि पटवाल, सुदर्शन रावत, गणेश नेगी, बृजपाल सिंह, सुधा असवाल मौजूद रहे। उधर, जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जन्म दिवस उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में विनोद डबराल ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने पेशावर में निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इंकार कर अंग्रेजी हुकूमत में खलबली मचा दी थी। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली वास्तव में देश के सच्चे वीर सैनिक थे। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, विनोद, भारत सिंह नेगी, हरीश नेगी, महावीर नेगी, मनोज रावत, कृपाल सिंह, प्रदीप रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *