जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के योगदान को याद किया। कहा कि देश की आजादी के लिए दिए गए महापुरुषों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि देश की आजादी में दिए गए क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि बलिदानियों का जीवन हमें यह सिखाता है कि देश के लिए किया गया त्याग कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। कहा कि भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू जैसे वीरों ने अपने विचारों से क्रांतिकारी सोच को पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगाई, जिससे अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गई। कहा कि क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर प्रवीन रावत, साबर सिंह, गणेश नेगी, उपेंद्र सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, धीरेंद्र बिष्ट, रूपेंद्र सिंह, नीरज बहुगुणा, शूरवीर खेतवाल मौजूद रहे। वहीं, मालवीय उद्यान स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रदीप नेगी, वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह चौहान, वेदपाल सिंह, पवन रावत, अमित राज सिंह, शिवम भूषण, वीरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।