जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने डा. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डा. अंबेडकर हमेशा से ही असमानता, शोषण व भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते रहे। इस मौके पर रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, सतेंद्र बिष्ट, प्रवेश रावत, राजा आर्य, वीरेंद्र रावत, गोपाल गुसांई मौजूद रहे। उधर, महानगर कांग्रेस कार्यालय में भी डा. अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कि सामाजिक समरसता, न्याय व बंधुत्व पर आधारित संविधान दिया है, जो आज भी हमारी लोकतंत्र व समानता का संदेश देती है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रवीण रावत, गणेश नेगी, साबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।