कांग्रेस ने पेशावर कांड की 91वीं वर्षगांठ पर महानायक गढ़वाली को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड की 91वीं वर्षगांठ पर महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का स्मरण कर सदैव उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि तत्कालीन समय में पेशावर में स्वतंत्रता संग्राम की लो पूरे जोर शोर से जली हुई थी और अंग्रेज इसे कुचलने के लिए पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से साफ इंकार कर दिया था। पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अग्रेजों से लोहा लेते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई थी। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे वीर सपूतों की वीरता एवं साहस से ही भारत देश को आजादी मिल पायी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, चंद्रमोहन सिंह रावत, हरेंद्र पुंडीर, जितेंद्र भाटिया, प्रोत्र संजीव पुरी, कृपाल सिंह नेगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *