कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर किया राष्ट्रपिता को याद

Spread the love

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पार्टी कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्घासुमन अर्पित कर श्रद्घांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी अहम भूमिका अमर रहेगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री धनेश्वरी घिल्डियाल, पंकज पाण्डेय, वीरेंद्र लटवाल, महेश पांडेय, नवीन सुनेजा, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुंदन नेगी, महेंद्र रावत, वीरेंद्र तिवारी, भास्कर चमियाल, मोईन खान, आफाक हुसैन, नजाकत अली, अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बापू को श्रद्घा सुमन अर्पित की
लालकुआं। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर समक्ष श्रद्घा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, चेयरमैन लालचंद सिंह, रामबाबू मिश्रा, हरेंद्र बोरा, भुवन पांडे, हाजी अय्यूब अली, महिला नेत्री बीना जोशी, खीमानन्द दुम्का, राजकुमार शर्मा, सभासद योगेश उपाध्याय, मीना रावत, गुरुदयाल मेहरा मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *