कांग्रेस सेवादल ने निकाला तिरंगा मार्च

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया साथ ही सेवादल की ओर से ध्वज वंदन और तिरंगा मार्च निकाला गया। इस मौके पर कांग्रेस को एकजुट होकर आगामी चुनाव में भाजपा को करारा जबाव देने का भी संकल्प लिया गया।
सोमवार को केदारनाथ तिराहा से कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में तिरंगा मार्च मुख्य बाजार पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई है। आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस मौके पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने सभी कार्यकर्ताओ से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर ध्वज वंदन कार्यक्रम एवं तिरंगा मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बुटोला, अंकुर रौथाण, सेवादल के प्रदेश महासचिव दिनेश मंमगाई, कमल रावत, नीरज त्यागी, लक्ष्मण रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *