कांग्रेस सेवादल के महामंत्री संजय ने दिया इस्तीफा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस सेवादल के श्रीनगर महामंत्री संजय कुमार फौजी ने कांग्रेस सेवादल से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित को पत्र भी भेजा है। संजय कुमार ने कहा कि वह बीते साढ़े चार वर्षों से कांग्रेस सेवादल के महामंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन निगम चुनाव के नतीजों को देखते हुए आगामी 2027 का चुनाव चिंताजनक नजर आ रहा है। कहा कि वह कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी मीना रावत को जिताने में असफल रहे। परिणाम की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देते हैं। कहा कि वह सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *