देहरादून। कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड ने धराली खीर गंगा में आई बाढ़ मामले में मृत लोगों की आत्माओं की शांति लिए शोक सभा कर 2 मिनट का मौन धारण किया एवं शोक कुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस सेवादल ने लोगों की राहत व मदद के लिए 11 सदस्यों की टीम गठित की है। कांग्रेस सेवादल के संगठक उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। बताया कि सेवादल के उत्तराखंड प्रभारी विष्णु शर्मा ने देहरादून पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्राकृतिक आपदा आई है उसके लिए कांग्रेस सेवा दल अपनी 11 सदस्यों की टीम बनाकर जनमानस की मदद की मदद से राहत सामग्री जुटाएगी और धराली तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक/उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि 11 सदस्य की टीम में विष्णु शर्मा, हेमा पुरोहित, मनमोहन शर्मा, राजीव महर्षि, लालचंद शर्मा, महेश उनियाल, दिनेश ममगईं, जसवीर प्रधान, आनंद जगूड़ी ,रणबीर नगर, शीला श्रीवास्तव , भास्कर चुग, संदीप धूलिया हर तरह से मदद करेंगे। चाहे जनमानस की मेडिकल की व्यवस्था करनी हो चाहे उनके रहने तक की व्यवस्थाएं करने में अगर सहयोग करना पड़ा तो वह भी करेंगे। मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि लालचंद शर्मा, जसबीर प्रधान, भास्कर चुग ने भी थराली में हुई घटना को लेकर कहा कि यह दुखद घटना है। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने किया l इस दौरान सावित्री थापा, लालचंद शर्मा, ,जसवीर सिंह प्रधान, शीला श्रीवास्तव, समर जहां, कौसर जहां, गुड्डी चौधरी, मंजू चौहान, ललित थपलियाल, आनंद जगुड़ी, सविता देवी, मीना देवी, गीता देवी आदि शामिल रहे l