कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सेवादल के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। माह के अंतिम रविवार को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की तरफ से बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व विधायक नारायण पाल और सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल मुख्य अतिथि रहे। ध्वज वंदन कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सभा में पूर्व विधायक नारायण पाल, विधानसभा प्रभारी परिमल राय ने सेवादल के कार्यकर्ताओं की तरफ से समाज को जागरूक करने के लिये किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश में विषम परिस्थितियों का सामना कर समाज के साथ कार्यकर्ताओं को खड़ा रहना है। इससे पूर्व कांग्रेस सेवादल के कुमाऊ प्रभारी राजेंद्र चंद प्रदेश प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के निर्देश पर उत्तम हालदार को कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही 51 लोगों को सेवादल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। यहां पर महिला सेवा दल अध्यक्ष विमला जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष बिंदुखत्ता कृष्ण आर्य, देवकी देवी, जमुना दत्त शर्मा, पूर्व प्रधान भवतोष आचार्य, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मिस्त्री, सुकुमार चक्रवर्ती, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश राय, सुनीति सरदार, श्रीकांत मिस्त्री, सुनीता सरकार, सुमन मंडल, गुरुपद बढ़ई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *