जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के चुनाव में अंतिम दिन कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर ताकत झोंकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल के नेतृत्व में बाजार में रैली निकालकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याक्षी और चारों वार्डों के प्रत्याक्षियों के समर्थक पौड़ी रोड स्थित एक होटल में सभी समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता एकीकृत हुए। यहां से प्रत्याशी और समर्थक रैली निकालते हुए सतपुली बाजार में पहुंचे। जहां रैली जनसभा में तब्दील होग ई। इस मौके पर कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याक्षी जितेंद्र सिंह चौहान कहा कि चारों वार्डों में सुलभ शौचालय का निर्माण करेंगे, कूड़ा निस्तारण का समाधान एक साल में निकाल लिया जाएगा। कहा कि पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर ठाकुर सुंदर्र ंसह चौहान ने कहा कि चुनाव आते जाते है, लेकिन उनका परिवार हमेशा समाजिक सरोकारों में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। कोविड दौर में भी उन्होंने सतपुली में गरीब और जरूरतमंद लोगों को दवाइयां और राशन की व्यवस्था की। रैली में प्रदेश सचिव दीपक असवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह चौहान, जगदम्बा डंगवाल, पार्षद प्रत्याक्षी अमित रावत अम्मू, चंद्रमोहन सिंह रावत, दीपिका मियां, रिंकी रावत, सेवानिवृत कैप्टन रणधीर सिंह नेगी, अनु पंवार, बलबीर सिंह नेगी, कीरत सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, उम्मेद सिंह रावत, प्रताप सिंह नेगी, थामेश्वर कुकरेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, रोहन नेगी आदि शामिल थे। मंच का संचालन अंचलानंद डोबरियाल ने किया।