कांग्रेस प्रवक्ता बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे

Spread the love

लैंसडौन पर्यटन नगरी से पलायन नगरी बन रही
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पर्यटन नगरी लैंसडौन पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही वह बीजेपी सरकार पर जमकर के बरसे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि धामी सरकार 5 साल में उत्तराखंड को शून्यता की तरफ ले गए। विकास तो हुआ परंतु यहां अपराधों का विकास हुआ। जैसे महिला अपराधों में उत्तराखंड में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। धामी सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जिनकी की विजिलेंस जांच नहीं हो रही है। अगर उनकी विजिलेंस जांच नहीं हुई तो कांग्रेस को इस मामले में आंदोलन की राह पकड़नी होगी। धामी सरकार में उत्तराखंड में भू-कानून भी लाचार नजर आ रहा है। और जमीनों की खूब खरीद हो रही है। वहीं कांग्रेस सरकार में जमीन की खरीद पर नियंत्रण था। लैंसडौन की ही बात लगा लीजिए पर्यटन के नजरिए से यहां किस चीज का विकास हुआ है न अच्छी सड़के हैं, ना टॉय ट्रेन एडवेंचर गेम, ना ही कोई चिड़ियाघर। लैंसडौन पर्र्यटन नगरी से ज्यादा पलायन नगरी बनता जा रहा है। सरकार यहां के लिए ठोस योजना बनाने में विफल रही है। अगर उत्तराखंड की जनता को विकास चाहिए तो उन्हें भाजपा का दामन छोड़कर के कांग्रेस का दामन थामना होगा। तभी होगा उत्तराखंड का विकास। इस दौरान मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *