कांग्रेस प्रवक्ता ने किया सस्ता गल्ला दुकानों का भ्रमण, लोगों ने बताई समस्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तामेश्वर आर्य इन दिनों जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण कार्य मे जुटे हैं। शनिवार को उन्होंने लोअर बाजार स्थित सस्ता-गल्ला दुकानों समेत अन्य जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की। वहीं प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश प्रवक्ता तामेश्वर आर्य ने लोवर बाजार के सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकानों पर जाकर उपभोक्ताओं से राशन वितरण की जानकारी ली। उपभोक्ताओं ने बताया कि एपीएल श्रेणी में अब बहुत कम राशन दिया जा रहा है। कभी-कभी तो दिन भर कतार में लगकर उंगलियों के निशान मशीन में नहीं आने के चलते बैरंग ही लौटना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार की नीतियों को कोसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की बदौलत आज आमजन महंगाई व बेरोजगारी की मार से जूझ रहे हंै। जनता अब भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में उनकी सरकार ही सत्ता में वापस आएगी और लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेगी। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *