कांग्रेस ने सरयू संगम से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

Spread the love

बागेश्वर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो गया है। यह यात्रा जिले के हर ब्लक मुख्यालय तक जाएगी। छह दिवसीय यात्रा में राहुल गांधी के नये भारत के सपने को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने नौकरी के नाम पर जो छलावा किया है उसे भी उजागर किया जाएगा
पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह लुंठी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सरयू संगम पर एकत्रित हुए। यह वह जगह है जहां स्वतंत्रता के आंदोलन के दौरान कुली बेगार के रजिस्टर बहाए गए थे और देश की आजादी का संकल्प लिया गया था।इस मौके पर अर्जुन भट्ट, भवगत डसीला, कुंदन गिरीराजेंद्र राठौर, सुनीता टम्टा, सुनील पांडे, रमेश राम, भूपेश खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, कवि जोशी, महेंश पंत तथा देवेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *