सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही: काँग्रेस

Spread the love

 

बागेश्वर। जिला कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में मेरी चिट्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यक्रम को शुरू किया। जय भारत सत्याग्रह के तहत यह आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि मेरी चिट्ठी कार्यक्रम के तहत रोजाना एक संदेश भेजा जाएगा। जिसे पोस्टकार्ड में लिखकर पीएम व प्रदेश के सीएम को भेजा गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने नौ अप्रैल से 30 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि बिना किसी आधार के विपक्षी दलों के नेताओं पर व्यक्तिगत आरोप, आपेक्ष लगाए। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर ज्वलंत मुद्दों को डेटा के साथ प्रेषित किया गया। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, महंगाई, सेना में रिक्त पद सीमा सुरक्षा, किसान समस्या, सामाजिक ताने बाने से टेड़छाड़ आदि समस्यओं की ओर सत्तासीनों का ध्यान मेरी चिट्ठी के माध्मय से आकर्षित किया जाएगा। इस मौके पर रंजीत दास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *