कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं झारखंड के पूर्व मेयर रमा खालकोजी ने गुरुवार को लैंसडौंन विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया।
न्याय पंचायत उम्टा मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लैन्सडौन विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जयहरीखाल, रिखणीखाल व नैनीडांडा ब्लॉक में रमा खालकोजी ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया । न्याय पंचायत उम्टा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सभी बूथ प्रभारियों व न्याय पंचायत प्रभारियों से विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की और उनकी राय जानी। पूर्व ब्लाक प्रमुख नैनीडाँडा प्रदेश महासचिव रश्मि पटवाल कहा कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। कहा कि आम आदमी दिनों दिन बेतहाशा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से खिन्न है और लोगों में बीजेपी सरकार के प्रति नाराजगी है। बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस के ‘मेरा बूथ मेरा गौरव के लक्ष्य के साथ परिवर्तन यात्रा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। कांग्रेसी कुमलानन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगबहादुर नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सत्येन्द्र रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, न्याय पंचायत प्रभारी रामनिवास, कांग्रेस जिला महामंत्री सोहन राजा,ग्राम प्रधान उम्टा लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *