कांग्रेस ने भाजपा सरकार को बताया विकास विरोधी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए है। भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर नगर निगम के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। स्थानीय विधायक की लापरवाही के कारण कोटद्वार विधानसभा बहुत पिछड़ गई है।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार विकास विरोधी है। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अन्य नगर निगमों की अपेक्षा कोटद्वार नगर निगम को बहुत ही कम बजट दे रही है। कूड़ा निस्तारण करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक की लापरवाही के कारण अभी तक ट्रेचिंग ग्राउंड भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। वहीं नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों का टोटा लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री को पत्रों के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद भी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है, बल्कि सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा के पार्षद एवं कार्यकर्ता नगर निगम को राजनीति का अड्डा बनाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से नगर निगम को भाजपा की राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा। अर्नगल बयानबाजी का मुंह तोड़ जबाब दिया जायेगा। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुंसाई, साबर सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेी, नरेंद्र सिंह नेगी, भोपाल सिंह अधिकारी, धीरेंद्र सिंह भंडारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *