कांग्रेस ने बागेश्वर में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

बागेश्वर। ब्लकों से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में बुधवार को नगर में यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि यह यात्रा देश की अखंडता और लोकत्रंत की मजबूती के लिए निकाली जा रही है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेहरा ने कहा कि आज हमारा देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा है। जहां महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी का नजीता है कि आज युवाओं को सरकारी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। भाजपा के नेता नौकरी बेच रहे हैं। भाजपा घर-घर तिरंगा की बात कर रहे हैं। सरकार लोकपाल की नियुक्ति, 100 में काला धन वापस लाने, 15 लाख हर खाते में देने के वादे से ध्यान भटकाने के लिए हर घर तिरंगा की बात कर रही है। अग्निपथ लाकर पूरे देश को खतरे में डाल दिया है। उत्तरखंड के हर गांव में फौजी हैं। अब उत्तराखंड का बहुत बुरा होने वाला है। इसी को लेकर कांग्रेस जागरूकता रैली निकाल रही है। 15 तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, कवि जोशी, रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, अर्जुन भट्ट, राजेंद्र परिहार, सुनील भंडारी, भगवत डसीला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *