कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के क्रम में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता से कण्वाश्रम तक तिरंगा यात्रा निकाली और आम जन को अपने घर में तिरंगा फहराने को जागरूक किया।
कण्वाश्रम में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इसी सर्व धर्म समभाव, एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सत्तासीन भाजपा सरकार वर्ग भेद बढ़ाकर धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पार्षद विवेक शाह, रूपेंद्र सिंह नेगी, मनोज रावत, दामोदर सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश आर्य, नरेंद्र सिंह, राजकुमार, अनिल सिंह नेगी, अमित राज सिंह, कविता भारती, बलबीर सिंह रावत और राजे सिंह आर्य सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *