कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के अंतर्गत रविवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाबर के मोटाढ़ाक से मवाकोट-दुर्गापुरी-घमंडपुर से होते हुए निंबूचौड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली।

निंबूचौड़ में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी और तिरंगा रक्षा में कांग्रेस पार्टी का अविस्मरणीय योगदान रहा है, लेकिन वर्तमान में सत्तासीन भाजपा सर्व धर्म समभाव के भारतीय सिद्धांत को धार्मिक उन्माद की राजनीति से ध्वस्त कर रही है, जिसे उचित नहीं कहा जा सकता। प्रत्येक कांग्रेस जन को इस समस्या से निपटने के लिए अपना अमूल्य योगदान देना होगा। यात्रा में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह, अमित राज सिंह, प्रवेश रावत, बलबीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद रावत, भारत सिंह नेगी, विमला रावत, रूपेंद्र सिंह नेगी, सुधा असवाल, सुवेग जोशी और राजा आर्य सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *