कांग्रेस ने डीडीहाट में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार ने देश को संप्रदाय, जात, धर्म के नाम पर बांटा है। ऐसा कर उसने देश की एकता को खंडित करने का काम किया है। कांग्रेस लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी बताएगी। बुधवार को डीडीहाट के जोग्यूड़ा, ड्योड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदीप पाल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। ड्योड़ा पहुंचने पर यात्रा का गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पाल ने कहा भाजपा सरकार ने देश को बांटकर अराजकता का माहौल पैदा किया है। उसके खोखले दावों की पोल खोलने का काम कांग्रेस करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी बताएंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा लोग कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए भाजपा सरकार को इसका जवाब जरूर देंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी स्व़ त्रिलोक चंद के पुत्र लक्ष्मण सिंह को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *