महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा देश में महंगाई ने नया इतिहास रचा है। हालात यह हैं कि आम लोगों के लिए सिलेंडर भर पाना मुश्किल हो गया है। पहले डीजल, पेट्रोल के रेट बढ़ाकर सरकार ने इसकी कुछ रुपये कीमत घटाकर लोगों को छलने का काम किया है। महंगाई से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्टे दिनों का नारा दे रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। महर ने कहा देश के लोगों ने आज से पहले ऐसी महंगाई नहीं देखी। रसोई गैस के दाम एक हजार के पार पहुंच गए हैं। दाल, सब्जी व फल आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। बावजूद इसके अच्टे दिनों की बात कर देश के मुखिया लोगों को छलने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा महंगाई ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है। मार्चिस से लेकर फोन के रिचार्ज व दैनिक जरूरत के सामान की कीमत बेतहाशा बढ़ी है। कहा पीएम मोदी कहते थे कि चप्पल में चलने वाले लोग हवाई जहाज की सैर करेंगे। लेकिन देश के लोगों के पास चप्पल खरीदने को तक पैसा नहीं है। महंगाई ने उनकी कमर तोड़ने का काम किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा अब देश के लोग भाजपा सरकार के छलावे में नहीं आने वाले। जनता मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर कर अपना बदला जरूर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *