नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

Spread the love

कैबिनेट मंत्री का नहीं चला जादू, बीजेपी का सुपड़ा साफ
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : निकाय चुनाव सतपुली में कांग्रेस ने एक तरफा जीत दर्ज कर परचम लहराया। अध्यक्ष पद कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र चौहान ने जीत दर्ज की। जबकि सभासद पद भी कांग्रेस पत्याशी विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को 1205 जबकि बीजेपी 734 को वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी 471 मतों से विजयी रहे। रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत सतपुली अनिल चनियाल ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना करवाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
शनिवार को सुबह 8 बजे राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली मतगणना शुरू हुई। चार टेबलों में अधिकारियों की देख रेख में शांति पूर्ण मतगणना हुई। शुरू से ही रुझान कांग्रेस के पक्ष में आने लगे थे। जिससे कांग्रेस प्रत्याशियों सहित कार्यकर्ताओं में जोश बना रहा। जबकि मतगणना के रुझान को देखते हुए बीजेपी खेमे में मायूसी छा गई। वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के सभासद प्रत्याश्ी अमित रावत को 344 और भाजपा के भारत सिंह रावत को मात्र 98 वोट मिले। वार्ड नंबर दो में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोह रावत का 467, भाजपा प्रत्याशी रेनू घिल्डियाल के 297 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र ध्यानी को 87 और सत्यनारायण बेदी को 64 वोटों से संतुष्ट करना पड़ा। वार्ड नंबर तीन में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका को 258 और बीजेपी की सुनीता देवी 174 वोट मिले। जबकि 13 वोट रद्द हुए। वार्ड नंबर चार में कांग्रेस प्रत्याश्ी रिंकी रावत को 118, भाजपा प्रत्याशी कुंती देवी 63 और निर्दलीय प्रत्याशी अनीता देवी को 63 वोट मिले। जबकि 8 वोट रद्द हुए। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड एक में 133 बीजेपी, 303 कांग्रेस, 1 नोटा, 25 रद्द हुए। जबकि वार्ड दो में 318 बीजेपी और 510 कांग्रेस, 39 रद्द तथा 2 नोटा को पड़े, वार्ड तीन में 226 कांग्रेस, 205 बीजेपी और 1 मत नोटा को पड़ा तथा 13 रद्द हुए। वार्ड चार में 78 बीजेपी, 165 कांग्रेस, 1 नोटा और 8 वोट रद्द हुए। सभी वार्डों में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को 1205 वोट, जबकि बीजेपी को 734 वोट पड़े। जबकि 5 वोट नोटा और 85 रद्द हुए। सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने पर क्षेत्रीय जनता एवं कर्मचारियों का आभार जताया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सतपुली दीपक दिवारी मय फोर्स के साथ मौजूद रहे और शांति व्यवस्था कायम रखी।

Exif_JPEG_420

कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में अध्यक्ष और सभासद पद पर कांगेस पार्टी की जीत की खुशी में नगर वासियों और कांग्रेसियों द्वारा जीते प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान सभी जीते उम्मीदवारों ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने इस जीत को आम जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है और यह जीत आम जनता की जीत है। कहा कि सभी को साथ लेकर विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। जुलुस में कविन्द्र इष्टवाल, सुरजन रौंतेला, सुरेन्द्र रावत, संजय कुकरेती, त्रिलोक सिंह नेगी, रणधीर सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, प्रिंस भट्ट, प्रीतम सिंह, त्रिकोक चौहान, नीलम चौहान, धनीराम धस्माना, आरती पंवार, अनीता रावत, विकास रावत, रविन्द्र कुमार, पंकज पोखरियाल सहित स्थानीय निवासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *