कांग्रेस ने किया नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का स्वागत

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमला सजवान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष विशाल प्रसाद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंजलि कोहली,सचिव लक्ष्मी,कोषाध्यक्ष रोहित मंडल, छात्रा उपाध्यक्ष खुशी वाल्मीकि का कांग्रेस कार्यकत्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विमला सजवान ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा का माहौल बनाना तथा छात्र हितों में संघर्ष करना छात्रसंघ पदाधिकारियों का कर्तव्य है। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव अनिल चंद, ब्लाक उपाध्यक्ष दिवाकर चंद,जंग बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *