कंग्रेस घर-घर बाटेगी सरकार की चार्जशीट : हरीश रावत

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को अल्मोड़ा नगर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में अभूतपूर्व सफलता मिली। कहा कि अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसके लिए जिला, ब्लक प्रभारी और समन्वयक तय कर दिए हैं। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर तक राहुल गांधी और राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चिट्ठी बाटेंगे। साथ ही कंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा की ओर से तैयार की गई राज्य सरकार की चार्जशीट बाटेंगे। कहा कि भाजपा राज में योग्य बेरोजगारों से छल किया जा रहा है। आयोगों में बैठे माफिया नौकरियों को बेच रहे हैं।भाजपा सरकार में जितनी नौकरियां दी गईं उससे कई ज्यादा नौकरियां छीनी गई हैं। कहा कि सरकार की छत टपकने लगी है। हर तरफ, भ्रस्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई का बोलबाला है। योग्य युवाओं को नौकरी से वंचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *