कांग्रेस बुद्धि-शुद्धि के लिए करेंगी जलाभिषेक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिवरात्रि पर कांग्रेसियों द्वारा भाजपा सरकार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और युवाओं पर अत्याचार किए जाने के आरोपों को लेकर बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला, नगर व ब्लाक तक होगा। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए है।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला, नगर, ब्लाकों के शिवालयों में शिवरात्रि पर भाजपा सरकार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, युवाओं पर किए गए अत्याचार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया जाएगा। कहा कि सभी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों, नगराध्यक्षों को अपने अपने ब्लाक व नगर के शिवालयों में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए है। कहा कि कार्यक्रम में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कांग्रेस के सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *