जनमुद्दोें को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनमुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिलेगी।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार के मामले बढ़े हैं। कहा कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को टिकट देकर पार्टी आलाकमना ने सही निर्णय लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वर्तमान में जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव में मेहनत करने की भी अपील की। कहा कि एकजुटता से ही भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *