कांग्रेस में शामिल होंगे सैकड़ों युवारू हरपाल सिंह रावत

Spread the love

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल सिंह रावत ने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा की झूठी घोषणाओं व कोरी बयानबाजी से प्रदेश की जनता त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत रोजमर्रा की जरूरत की तमाम चीजों की तेजी से बढ़ती कीमतों ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है। इस कारण उत्तराखण्ड सहित पूरे देश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। रोजगार नहीं मिलने से युवा वर्ग हताश व निराश है। कनखल में युवा शक्ति मंच के कार्यलय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के युवाओं के राजनीति में आने के आह्वान से प्रेरित होकर युवा शक्ति मंच के अध्यक्ष यश मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा रविवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ हरिद्वार की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रही है और युवा शक्ति के नेतृत्व में ये परिवर्तन होकर रहेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग निराश व परेशान है। केंद्र की मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों को कुचलने का जो प्रयास कर रही है। कांग्रेस उसे सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चंद पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गयी है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है। युवा वर्ग भी समझ गया है कि उनकी समस्त समस्याओं का समाधान कांग्रेस में ही सुरक्षित है। इसी कारण युवाओं का रूझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान संजय शर्मा, संजय सैनी, सत्यनारायण शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, तरूण व्यास, बृजमोहन बडथ्वाल, नितिन तेश्वर, महेन्द्र अरोड़ा, राकेश भारद्वाज, जतिन हांडा, विक्रम शाह, आभास शर्मा, बिट्टा, उपेन्द्र कुमार, गोगी, राजेन्द्र भारद्वाज, राहुल सोती, सूरज चौधरी, अमन, हेमन्त, करन चौधरी, अभिषेक, शुभम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *