जिले की हर न्याय पंचायत में पद यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी देवेंद्र बिस्सा ने केदारनाथ विधानसभा के चोपता ब्लॉक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान केदारनाथ विधायक मनोज रावत के कार्यो से प्रभावित होकर 15 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि जिल की हर न्याय पंचायत में कांग्रेस पद यात्रा निकालेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर गुरुवार को एआईसीसी कॉर्डिनेटर देवेन्द्र बिस्सा ने कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों के साथ चोपता में बैठक ली। इस दौरान बताया गया कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी रुद्रप्रयाग जिले की हर न्याय पंचायत में पद यात्रा निकालेगी। वहीं गुरुवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने चोपता न्याय पंचायत से कांग्रेस का झंडा दिखाकर पद यात्रा का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *