कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Spread the love

काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनैतिक द्वेष भावना के चलते झूठे केसों में फसांए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता एमपी चौक पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम कर रही है। देश में भारी संख्या में युवा और महिलाएं राहुल गांधी की विचारधारा से जुड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से भाजपा के खेमे में हताशा और निराशा का माहौल है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में हार की संभावना के भय से राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, एनसी बाबा, एड़ मनोज जोशी, अरुण चौहान, इंदुमान, अलका पाल, नौशाद हुसैन,अनीस अंसारी, मंसूर अली मंसूरी, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना, सुरेंद्र सागर, हनीफ गुड्डू, माजिद अली, राजू छीना, ब्रह्मापाल, अफसर अली, इरशाद गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *