कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका

Spread the love

नैनीताल। शहर के घोड़ाखाल तिराहे पर कांग्रेसियों ने मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विस अध्यक्ष पंकज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री अब अपनी हदें पार कर रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी की भाषा एक मंत्री की नहीं। भाजपा सरकार के मंत्री पेपर लीक भर्ती घोटाले से जनता का ध्यान भटकाने को लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं। पर कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान खष्टी बिष्ट, दयाल आर्य, पुष्पेश पांडे, सुजान रजवार, आंनद बिष्ट, रमेश राम, भुवन अधिकारी, हरेंद्र आर्य, लोकेश जोशी, नगर अध्यक्ष यूथ संजय टम्टा, वरुण चौहान, राज चौहान, हिमांशु आर्य, नंदन सुयाल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *