जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर इंदिरा हृदयेश के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि इंदिरा हृदयेश पार्टी का एक मजबूत स्तंभ रही हैं। अपने कार्यों से उन्होंने पार्टी को मजबूत किया है। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। पौड़ी ब्लाक प्रमुख दीपक खुकसाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश हमेशा जनता के दिलों में रहेंगी। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला के निधन पर भी शोक जताया। शोक सभा में जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह, भरत सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद नेगी, युद्घवीर सिंह, रेखा भंडारी, नितिन बिष्ट, कमला रावत, गोदाबंरी रावत, विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा, कैलाश बिष्ट आदि मौजूद थे।