कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। धारचूला में विधायक धामी का पुतला फूंकने के विरोध में ब्लक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को डीडीहाट कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह टोलिया व ब्लक अध्यक्ष ईश्वर सिंह कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुए। इस मौके पर कमेटी के जिलाध्यक्ष टोलिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विधायक हरीश धामी के पुतला फूंकने का विरोध करने के साथ ही लगाए गए आरोपों को भी सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति भाजपा करती है। कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की नहीं संतुष्टि की राजनीति पर विश्वास करती है। बीजेपी जिस तरह से धर्म को राजनीति के केंद्र में लाई है वैसा पहले कभी नहीं हुआ। इस दौरान हीरा सिंह चिराल विधायक प्रतिनिधि मुनस्यारी, सुंदर जौहरी, दान सिंह बगरी, योगेश सिंह भाकुनी, प्रकाश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *