कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। कार्यकर्ताओं ने गुजरात में नशे का कारोबार करने वाले लोगों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की। शनिवार को र्केप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच गुजरात के बंदरगाहों में 41643 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं। कहा कि इन प्रकरणों के दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे से देश की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। लेकिन नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भेज नशे के कारोबारियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की। पोस्टकार्ड भेजने वालों में जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, युकां की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या, यंग इंडिया बोल के जिला प्रभारी फैजुल अहमद उल हक, युकां जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माहरा, जगदीश जोशी, नीरज वर्मा, अशोक वर्मा, दिग्विजय कार्की, अभिषेक तड़ागी शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *