कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं मंत्री प्रसाद नैथानी के दिशा निर्देश पर देवप्रयाग विधानसभा के जामनीखाल से हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग तक भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम असवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 137 वर्ष के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस ने देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य किया देश में शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ नवरत्न संस्थाओं की स्थापना कर रोजगार सृजित कर देशवासियों को आर्थिक उन्नति के पथ पर अग्रसर किया। पिछले 8 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य से लेकर केंद्र तक युवाओं को छलने का काम किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, त्रिवेंद्र रावत, डॉ जितेंद्र उनियाल, विक्रम बिष्ट, केशवानंद डंगवाल, महावीर बिष्ट, जगदीश चंद्र, शशि प्रकाश भट्ट, आशीष पंवार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *