कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस की ओर से कोटद्वार शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से देश के विकास के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि देश को उन्नत दिशा में लेजाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में ग्रास्टनगंज से कोटद्वार शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के संग्राम में महात्मा गांधी का मंत्र करो या मरो, और अंग्रेजो भारत छोड़ो, आजादी के संघर्ष की आवाज बन गया। तब तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों को जेल में बंद कर दिया। आम जन को इस संबध में जागरूक करने के लिए ही यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, पार्षद अनिल रावत, सूरज कांति, सुरेश असवाल, कुसुम असवाल, शंकेश्वर सेमवाल, अर्जुन पुंडीर, सुंदरी सेमवाल, सतेंद्र सिंह नेगी, भजन सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवल, बलबीर सिंह रावत, अमित राज सिंह और कमल किशोर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *