भारी बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेसरू काजी

Spread the love

काशीपुर। विधायक एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं।

शनिवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर पहुंचे विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। काजी निजामुद्दीन ने बताया कि देश के किसान एक वर्ष से तीनों षि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के बर्डर पर आंदोलनरत हैं। सात सौ से अधिक किसान अब तक आंदोलन में शहीद हो चुके हैं, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है। रोजगार नहीं मिल रहा। सरकार रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं कर रही है। महंगाई के कारण गरीब परिवार के सदस्य भुखमरी की कगार पर हैं। प्रदेश की जनता सरकार से तंग आ चुकी है। वह सत्ता परिवर्तन चाहती है। कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर महंगाई,बेरोजगारी की समस्या को दूर करेगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। विधायक आदेश चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ड़ एमपी सिंह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नईम प्रधान, राहुल गहलोत, नौशाद, दयाराम शर्मा, दूल्हेखान, आफताब अंसारी, हिमांशु नंबरदार, सुखदेव सिंह, शेर अली, सर्वेश चौहान, सरदार सुखदेव सिंह सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *